आजमगढ़ में बोलेरो से टक्कर के विवाद में मिनी ट्रक से कुचलकर हत्या, आरोपी चालक गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जिले के बरदह थाना क्षेत्र में बोलेरो से टक्कर लगने के बाद हुए विवाद में एक व्यक्ति की मिनी ट्रक से कुचलकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मिनी ट्रक (टाटा गुड्स कैरियर) को भी बरामद कर कब्जे में ले लिया है।पुलिस के अनुसार, घटना 23 नवंबर 2026 की है। जौनपुर जनपद के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम विशुनपुर बसवत निवासी उदय राज यादव अपने परिजनों के साथ बोलेरो से रिश्तेदारी में जा रहे थे। इसी दौरान बरदह थाना क्षेत्र के लसड़ा कला पुलिया के पास सामने से आ रहे मिनी ट्रक संख्या UP50ET9249 ने उनकी बोलेरो में टक्कर मार दी।टक्कर के बाद उदय राज यादव और उनके पिता साहबराज यादव ने ट्रक चालक को रोककर हादसे के संबंध में पूछताछ की। आरोप है कि इस दौरान चालक ने ट्रक से कुचलने की धमकी दी और उनके ऊपर मिनी ट्रक चढ़ा दिया। हादसे में करीब 60 वर्षीय साहबराज यादव की मौके पर ही मौत हो गई।मामले में पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 363/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 24 नवंबर को राजागंज बाजार के पास चेकिंग के दौरान जौनपुर की तरफ जा रहे मिनी ट्रक को रोक लिया। पूछताछ में चालक ने अपनी पहचान पंकज कुमार उर्फ साधू (24 वर्ष), निवासी खरगीपुर, थाना बरदह, आजमगढ़ के रूप में बताई। पुलिस ने उसे रात करीब 2:30 बजे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल ईंट लाल रंग का टाटा गुड्स कैरियर मिनी ट्रक बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी बरदह थाने में मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *