आजमगढ़ में NCC कैडेट्स के साथ यातायात पुलिस का जागरूकता अभियान, वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। यातायात माह नवंबर-2026 के तहत मंगलवार को आजमगढ़ में यातायात पुलिस एवं एनसीसी कैडेट्स ने संयुक्त रूप से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। बागेश्वर चौराहे पर आयोजित इस अभियान के दौरान वाहन चालकों और आमजनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने की अपील की गई। साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने की भी हिदायत दी गई।इस दौरान यातायात पुलिस एवं एनसीसी कैडेट्स ने वाहन चालकों को यातायात नियमों से संबंधित पम्पलेट वितरित किए और वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए। एनसीसी कैडेट्स को भी स्वयं यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार और समाज के लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।आजमगढ़ पुलिस ने आमजनमानस से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें तथा खुद सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *