आजमगढ़ में जाली नोट बनाने वाले गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट का शिकंजा, चार वांछित गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़।जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रौनापार पुलिस ने जाली नोट बनाने और उसे बाजार में खपाने वाले गिरोह के चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे थे। पुलिस ने उन्हें मंगलवार सुबह करीब 5:10 बजे उनके घरों से गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, जाली नोट बनाने और उनकी तस्करी से जुड़े मामले में पहले की गई कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 19 हजार रुपये की जाली मुद्रा बरामद की गई थी। इसके साथ ही जाली नोट तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद हुए थे। इसी मामले में संगठित गिरोह बनाकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के आरोप में थाना रौनापार में 24 नवंबर 2026 को कुल आठ अभियुक्तों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम (गैंगस्टर एक्ट) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के निर्देशन में थानाध्यक्ष सुनील कुमार दूबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश दी। इस दौरान चारों अभियुक्त अपने-अपने घरों पर मौजूद मिले, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *