आजमगढ़: लालगंज में मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक, फॉर्म-7 और 8 के निस्तारण पर जोर

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

एसडीएम नेहा मिश्रा ने AERO, सुपरवाइजर और BLO को दिए निर्देश, अधिकतम फॉर्म-6 डिजिटाइजेशन की अपील

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। विधानसभा क्षेत्र 351 लालगंज में विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान-2027 के तहत मंगलवार को एसडीएम नेहा मिश्रा की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में 17 नवंबर से 22 नवंबर 2026 तक प्राप्त दावे एवं आपत्तियों की प्रतियां प्रत्येक राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गईं। बैठक का कार्यवृत्त मुख्यालय भेजा जा रहा है।इसके साथ ही एसडीएम नेहा मिश्रा ने AERO, सुपरवाइजर एवं BLO के साथ बैठक कर फॉर्म-7 और फॉर्म-8 के निस्तारण को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं फॉर्म-6 के अधिकतम डिजिटाइजेशन पर विशेष जोर दिया गया, ताकि नए मतदाताओं के पंजीकरण की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ सके।बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट (BLA) को सक्रिय करने की अपील की गई। एसडीएम ने कहा कि अगले सप्ताह होने वाली बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि अपने BLA के माध्यम से प्राप्त आंकड़ों के साथ शामिल हों, जिससे मतदाता पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा की जा सके।विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची को व्यवस्थित और त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रशासन की ओर से लगातार समीक्षा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *