छठ पूजा को लेकर आजमगढ़ के बाजारों में रौनक, फलों की दुकानों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़।लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर आजमगढ़ के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। पर्व की तैयारियों के बीच फल मंडियों और दुकानों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। व्रती महिलाओं और उनके परिजनों द्वारा छठ पूजा में चढ़ाए जाने वाले फलों की जमकर खरीदारी की जा रही है।शहर के प्रमुख बाजारों में सुबह से ही फल की दुकानों पर ग्राहकों का आना-जाना लगा हुआ है। केला, सेब, संतरा, अनार, नारियल सहित विभिन्न प्रकार के फल दुकानों पर सजे हुए हैं। छठ पूजा को लेकर बाजार में बढ़ी चहल-पहल से दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आ रहे हैं।फल दुकानदारों का कहना है कि इस वर्ष पिछले साल की अपेक्षा अधिक संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। दुकानों पर ग्राहकों की अच्छी भीड़ है। एक दुकानदार ने बताया कि उनकी दुकान पर कई प्रकार के फल उपलब्ध हैं। अकेले सेब की ही कम से कम सात किस्में रखी गई हैं, जिन्हें ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीद रहे हैं।छठ महापर्व को लेकर बाजारों में बढ़ी यह रौनक पर्व के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह को बयां कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *