आजमगढ़ में छात्रा खुशी सिंह बनीं एक दिन की जिलाधिकारी, जनता दरबार लगाकर सुनीं फरियाद, कार्रवाई के दिए निर्देश

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। मुख्यमंत्री के निर्देश पर महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत आजमगढ़ में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) की छात्रा खुशी सिंह को एक दिन के लिए जिलाधिकारी बनाया गया। एक दिन की जिलाधिकारी बनीं खुशी सिंह ने जिलाधिकारी की कुर्सी पर बैठकर जनता दरबार लगाया और फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करना, उन्हें प्रशासनिक कार्यप्रणाली से परिचित कराना तथा महिला सशक्तीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को प्रशासनिक जिम्मेदारियों, जनसमस्याओं के समाधान और जनहित में निर्णय लेने की प्रक्रिया को समझने का अवसर मिला।मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत इस तरह की पहल बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें भविष्य में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। खुशी सिंह का एक दिन की जिलाधिकारी बनकर जनता की समस्याएं सुनना और कार्रवाई के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *