सर्वोदय पब्लिक स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, मंडल टॉपर साक्षी यादव को टैबलेट तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया,अन्य मेधावी भी हुए सम्मानित

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। सीबीएसई बोर्ड के हाईस्कूल का परिणाम 15 अप्रैल 2026 को घोषित हुआ, जिसमें सर्वोदय पब्लिक स्कूल, आजमगढ़ की छात्रा साक्षी यादव ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आजमगढ़ मंडल में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से जनपद और विद्यालय का नाम गौरवान्वित हुआ।इसी उपलक्ष्य में मंगलवार को विद्यालय परिसर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टोंस रियलिटी के डायरेक्टर अजय यादव रहे। विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद यादव ने मुख्य अतिथि अजय यादव एवं लव यादव को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि अजय यादव ने साक्षी यादव को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए टैबलेट और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं लव यादव ने रिया यादव, प्रियांश यादव और हर्षित यादव को 5100 रुपये का चेक एवं स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया।इस अवसर पर विद्यालय के अन्य मेधावी छात्रों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अजय यादव ने अपने संबोधन में कहा कि कठिन परिश्रम और निरंतर प्रयास से ही सफलता मिलती है तथा यही गुण बच्चों को ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं।बाइट : अजय यादव, डायरेक्टर टोंस रियलिटी सीबीएसई के बाद यूपी बोर्ड में भी सर्वोदय पब्लिक स्कूल के बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि इसका श्रेय विद्यालय के अध्यापकों, छात्र छात्राओं और उनके अभिभावकों को जाता है। जिनके कठिन परिश्रम से बेहतर परिणाम आए। उन्होंने कहा कि विद्यालय की छात्रा साक्षी यादव ने मंडल में टॉप किया है अब विद्यालय परिवार के लिए चुनौतियां और बढ़ गई हैं क्योंकि हमें आगे भी बेहतर करना होगा जिसके लिए विद्यालय परिवार पूरी तरह से तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *