छेड़खानी व पाक्सो एक्ट में वांछित शिक्षक गिरफ्तार, मिशन शक्ति के तहत पुलिस की कार्रवाई

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान में कन्धरापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने छेड़खानी व पाक्सो एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार 20 अप्रैल 2026 को एक व्यक्ति ने थाना कन्धरापुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि अविनाश यादव नामक शिक्षक ने उसकी 11 वर्षीय नाबालिग नातिन को पढ़ाने के बहाने विद्यालय के कमरे में बुलाकर उसके साथ छेड़खानी की। पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।इस मामले में थाना कन्धरापुर पर मु0अ0सं0 89/2026 के तहत धारा 74 बीएनएस, एससी/एसटी एक्ट व 9(M)/10 पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा की जा रही थी।विवेचना के दौरान पुलिस ने गुरुवार को करीब 11:40 बजे सेहदा अंडरपास के पास से आरोपी अविनाश यादव (38 वर्ष), निवासी कानपुर देहात (हाल पता कन्धरापुर, आजमगढ़) को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद मद्धेशिया, हेड कांस्टेबल अजय कुमार कन्नौजिया और कांस्टेबल विनय कुमार यादव शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *