
गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। मिशन शक्ति फेज–5.0 अभियान के तहत पुलिस ने बिछड़े परिवार को मिलाया गया मुख्यमंत्री द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज–5.0 का जनपद में प्रभावी संचालन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नोडल अधिकारी मिशन शक्ति चिराग जैन तथा क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल के पर्यवेक्षण में किया जा रहा है। नई किरण / परिवार परामर्श प्रकोष्ठ बैठक में अभियान के अंतर्गत परिवार परामर्श प्रकोष्ठ में कुल 09 पत्रावलियों पर मिडिएशन की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। 09 प्रकरणों में दोनों पक्ष उपस्थित। 01 जोड़ा कुशलक्षेम हेतु उपस्थित।01 प्रकरण में सफलतापूर्वक समझौता कराया गया। 01 पत्रावली अन्य कारण से बंद। 01 प्रकरण में अभियोग दर्ज कराने की काउंसलर द्वारा सलाह। शेष पत्रावलियों में अगली तिथि हेतु नोटिस जारी किया गया।
