सगड़ी में अजीत विश्वकर्मा के साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार का आरोप, पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने परिवार से की मुलाकात

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के रौनापार थाना अंतर्गत सहनूपुर गांव में अजीत विश्वकर्मा के साथ कथित मारपीट और अपमानजनक व्यवहार का मामला सामने आया है। प्रकरण की जानकारी मिलने पर पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा सहनूपुर गांव पहुंचे और पीड़ित अजीत विश्वकर्मा के परिवार से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी ली।बताया जा रहा है कि गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग को लेकर कुछ लोगों ने अजीत विश्वकर्मा के साथ मारपीट की और कथित तौर पर उन्हें निर्वस्त्र कर गांव में घुमाकर अपमानित किया। घटना को लेकर परिवार में आक्रोश है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने इस मामले में रौनापार थानाध्यक्ष से फोन पर बात की। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करने और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।पूर्व मंत्री ने अजीत विश्वकर्मा के माता-पिता और परिजनों को भरोसा दिलाया कि विश्वकर्मा समाज उनके साथ खड़ा है और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।इस अवसर पर अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र विश्वकर्मा, नगर अध्यक्ष दिनेश विश्वकर्मा, विश्वकर्मा ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष हरिकेश विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।फिलहाल, मामले में आरोपियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को लेकर पीड़ित परिवार और समाज के लोगों की निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *