आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़, गोकशी के आरोप में दो सगे भाई गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जिले के गम्भीरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गोकशी के आरोप में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान एक आरोपी जमील के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर भेजा गया। गिरफ्तार दूसरे आरोपी की पहचान सलमान के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर की रात थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि ग्राम सरसेना खालसा के कुछ लोग प्रतिबंधित पशु का वध कर मांस बेचने के बाद उसके अवशेष मोटरसाइकिल से ले जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने खराटी से आवक मोड़ के पास घेराबंदी की। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्धों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस के रोकने पर आरोपियों ने कथित तौर पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें जमील घायल हो गया।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 10 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस, एक प्रतिबंधित पशु के अवशेष, लोहे का चापड़, एक मोटरसाइकिल, .315 बोर का अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक मिस कारतूस बरामद किया है।पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर छुट्टा प्रतिबंधित पशुओं को पकड़ने, उनका वध करने और मांस बेचने की बात स्वीकार की है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार सलमान के विरुद्ध पूर्व में गोवध निवारण अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमे दर्ज हैं।इस मामले में गम्भीरपुर थाने पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अन्य संभावित साथियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *