रक्षाबंधन पर महिलाओं ने पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को बांधी राखी, सुरक्षा और विश्वास का दिया संदेश

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। रक्षाबंधन के अवसर पर सोमवार को पुलिस लाइन आजमगढ़ में मिशन शक्ति अभियान के तहत विशेष रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की कलाइयों पर राखी बांधकर पर्व मनाया और महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के प्रति विश्वास जताया।कार्यक्रम में मंडलायुक्त आजमगढ़ श्री विवेक, डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र श्री सुनील कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सहित पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम में राज्य स्तरीय मेधावी छात्राएं, नीट परीक्षा में सफल छात्राएं, परिवार परामर्श केंद्र, शिकायत प्रकोष्ठ एवं रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष से जुड़ी पीड़ित महिलाएं, स्वयं सहायता समूह, समूह सखी, बैंक सखी और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिलाएं व छात्राएं शामिल हुईं।महिलाओं ने अधिकारियों को तिलक लगाकर राखी बांधी और मिठाई खिलाई। इस अवसर पर अधिकारियों की ओर से महिलाओं एवं बालिकाओं को उपहार दिए गए और उनके लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई।कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के लिए आजमगढ़ पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई। साइबर अपराध में पीड़ितों की धनराशि वापस कराने, पारिवारिक विवादों का परिवार परामर्श के जरिए समाधान कराने तथा जरूरत पड़ने पर महिलाओं को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था के बारे में भी बताया गया।महिलाओं एवं छात्राओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए पुलिस और प्रशासन की सुरक्षा एवं सहायता व्यवस्था पर विश्वास जताया और इसके लिए आभार व्यक्त किया। अधिकारियों ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि किसी भी समस्या या परेशानी की स्थिति में वे बिना संकोच पुलिस को सूचना दें। उनकी सुरक्षा, सम्मान और सहायता के लिए आजमगढ़ पुलिस सदैव तत्पर है।कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल, क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण और आत्मीय वातावरण में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *